वाह रे कलयुगी पुत्र
क्या आपको एहसास होता है या नहीं
आज हमारे समाज में तरह-2 के व्यवहार
वाले लोग रहते है। आज मैं आपके सामने एक कलयुगी पुत्र की करतूत प्रस्तुत कर रहे
हूँ।
इस कलयुगी पुत्र
का पिता बहुत ही भोली प्रक्रति का था। जब हमारा कलयुगी 4 वर्ष या अपने वाल्यकाल में था तब जब भी इस कलयुगी
पुत्र की तबीयत खराब होती थी , एक
छींक भी आती थी तो इस कलयुगी पुत्र का पिता उसे साइकिल पर बैठाकर तुरंत अस्पताल ले
जाता था, उसकी देखभाल
करता था।
जब यह कलयुगी पुत्र 15-16 वर्ष का हुआ तो
भी उसका पिता उसके बीमार होने पर रिक्शे पर बैठाकर उसे अस्पताल ले जाता था और
डांक्टर को इस कलयुगी पुत्र के स्वास्थ के बारे में एक-2 बात बताता था। और उसके लिए दवाई लाता था,उसके लिए फल लाता था।
दिन-रात उसकी सेवा करता था। अब जब कलयुगी पुत्र 25-26 वर्ष का हो गया है तब भी उसका पिता उसके
बीमार होने पर अस्पताल के चक्कर काटने को तैयार है। परंतु एक बार की बात है। इस
कलयुगी पुत्र के पिता की तबीयत 4-5 दिन से खराब चल
रही थी, तब इस कलयुगी
पुत्र का मन अपने पिता को अस्पताल दिखाने का नहीं कर रहा था। इस कलयुगी पुत्र की
माता के ज़ोर देने पर वह अपने पिता को अस्पताल ले गया वहाँ ले जाकर छोड़ दिया और कहा
कि पर्चा बनवाओ , इसी बीच उस
कलयुगी पुत्र की प्रेमिका का फोन आ गया और वो अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर व्यस्त
हो गया।
पिता ने पर्चा बनवाया और अपने कलयुगी पुत्र से
डांक्टर के पास चलने को कहा तो उसने कहा अभी आता हूँ। पिता अंदर डांक्टर के पास
गया , अपना हाल बताया और बाहर कलयुगी पुत्र अभी
भी फोन पर लगा हुआ था।
एक दिन था जब इसका पिता डांक्टर को उसके स्वास्थ की पूरी
बात बताता था और आज इस कलयुगी पुत्र के पास अपने पिता की तबीयत का हाल डांक्टर को
बताने का समय नहीं है। बड़ा अचरज होता है ऐसे सुपुत्रो को देखकर।
पता नहीं आज यह
कलयुगी पुत्र कैसे भूल गया कि जब वह छोटा था टीबी उसका पिता उसको डांक्टर के पास
ले जाकर सारा हाल बताता था और दवाई लाता था। आज जब इस लाचार पिता को इसकी जरूरत
पड़ी तब उसका कलयुगी पुत्र अपने पिता को अस्पताल छोड़ जाता है और कहता है कि अपना
हाल खुद डांक्टर को बताओ , मुझे
क्या पता तुम्हारे अंदर क्या समस्या है।
वाह रे कलयुगी
पुत्र आज तुझे पता नहीं कि तेरे पिता को क्या समस्या है, एक दिन वो भी था जब इस पिता ने तेरे शरीर का सारा हाल
डांक्टर को बताया था।
आपके आस पास पड़ोस में इस तरह के कलयुगी पुत्र रहते होंगे , उनके बारे में यहाँ शेयर करके पूरी दुनियाँ
को बताए।
आपका एहसास
No comments:
Post a Comment