Wednesday, 6 November 2013


लोग धोखा क्यो देते है
क्या आपको एहसास होता है या नहीं
आखिर लोग धोखा क्यो देते है। लोग समाज सुधारक ठग विद्या का प्रयोग करते है अपने हित साधने में।
हमारे नायक ढोंगी बाबा अपनी माँ के ज़ोर देने पर शादी के लिए लड़की देखने गए। बाबा ने लड़की को देखा। लड़की छोटे कद की थी और बाबा लंबे कद का। लड़की ने बाबा को देखकर स्पष्ट कह दिया कि मेरी ऊंचाई आप देख लीजिये मैं कोई ऊंचे हील की चप्पल पहनकर  नहीं आई हूँ। उस लड़की ने अपनी सच्चाई का प्रमाण दिया और दिखाया कि किसी भी रिश्ते की शुरूआत सच से करनी चाहिए। परंतु उस बाबा ने अपनी एक भी बुराई और अवगुणो के बारे में उस लड़की को नहीं बताया।
इसी के साथ बाबा की माँ ने भी उस लड़की के घरवालों को अपने पुत्र के अवगुणो   के बारे में नहीं बताया क्योंकि वह तो समाज सुधारक ठग विद्या का प्रयोग करके अपने पुत्र को सुधारना चाहती थी। आखिर उस बाबा की माता ने उस लड़की के घरवालो को ठगकर अपने अवगुणी लड़के की शादी उस लड़की के साथ करवा दी। शादी के बाद उस लड़की का भाई अचानक अपनी बहिन के सुसराल पहुँचा। बाबा की माँ ने उसको पानी पिलाया। दूसरे कमरे में बाबा अपनी नित्य की 2 घंटे वाली पूजा कर रहा था। बाबा की माँ लाल पीली हो रही थी और कह रही थी कि अब तो शादी भी कर दी है और मेरा अवगुणी बेटा अभी भी नहीं सुधरा।      
आखिर बाबा की माँ उस लड़की के भाई को संदेशा देना चाह रही थी कि वो अपनी बहिन से कहे कि वो उसके अवगुणी लड़के को सुधारे परंतु कुत्ते की पुंछ को 6 माह सीधी बोतल में भी रखे परंतु फिर भी बोतल से निकलने के बाद भी वह टेढी ही रहेगी।
जिस लड़के को उसकी माँ आजीवन नहीं सुधार पाई, वह शादी करने से कहाँ सुधरने वाला है। वह बाबा इतना अवगुणी है कि वह उस नई लड़की अपनी पत्नी को भी अपने जूते कि नोक पर रखने लगा। तो आखिर उस बाबा की माता ने उस लड़की और उसके घरवालो को धोखा क्यों दिया। आखिर लोग नए संबंध बनाते वक्त सच्चाई का दामन क्यों नहीं थामते।
आखिर लोग क्यों झूठ बोलते है क्यों समाज सुधारक ठग विद्या का प्रयोग करते है। आखिर कब तक लड़के वाले लड़की वालो को ठगते रहेंगे।
अगर आपको अपने आस पास पड़ोस में इस तरह की कोई घटना दिखी तो उसे यहाँ शेयर करे और पूरी दुनियाँ को बताए। साथ ही इस समस्या का क्या हल हो सकता है हमे बताए।
इस प्रकार की ठग कर की गई शादी में कानून का क्या कोई प्रावधान है। क्या उस नारी को इस प्रकार के ठग लड़के और उसकी माता से काबी न्याय मिलेगा ? 
आपका एहसास

No comments:

Post a Comment

Protected by Copyscape Duplicate Content Detection Tool